मध्य प्रदेश / रातापानी के जंगल में बाघ का शिकार करके पंजे काट ले गए शिकारी
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बाघ का शव दो दिन पुराना है। बाघ के शिकार की जानकारी वन विभाग को बुधवार सुबह हुई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Dec 2018 12:48 PM GMT Last Updated On: 5 Dec 2018 12:48 PM GMT
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बाघ का शव दो दिन पुराना है। बाघ के शिकार की जानकारी वन विभाग को बुधवार सुबह हुई। बड़ी बात यह रही कि शिकारी बाघ के पंजे काट ले गए। आशंका है कि बाघ को जहर दिया गया है।
जानकारी पाकर मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। बाघ की उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है। बाघ के मौत की खबर पाकर डॉक्टरों की टीम, एसटीएफ और डॉग स्कॉड की टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story