एमपी न्यूज़: जिसे करता था जान से ज्यादा प्यार, झगड़े के बाद हो गई फरार, पति ने रात को 2 बजे उठाया ये कदम
हबीबगंज थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल एक युवक अपने परिवार से अलग यहां किराए से रहा था, कुछ दिनों पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इससे वह उसे छोड़कर चली गई थी, इसी बीच उसने दुखी होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया था।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 18 Jan 2019 1:54 PM GMT
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल एक युवक अपने परिवार से अलग यहां किराए से रहा था, कुछ दिनों पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इससे वह उसे छोड़कर चली गई थी, इसी बीच उसने दुखी होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक मीरा नगर में किराए से रहने वाले 22 वर्षीय सुमित पिता सुरेश खरे प्राइवेट काम करता था। वह मूलत: ईदगाह हिल्स का रहने वाला था, यहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।
उसने बुधवार रात को करीब 2 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेकिन ऐसा कोई सुराग व सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे कारणों का पता चल सके।
मामले की जांच कर रहे एसआई राहुल राय ने बताया कि प्राथमिक तौर पर पता चला है कि वह यहां घर से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
इस वजह से पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। करीब एक महीने बाद भी पत्नी वापस नहीं लौटी थी, हो सकता है इस वजह से उसने खुदकुशी की हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पूछताछ के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story