Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज का आरोप

मध्यप्रदेश के डिंडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडरूखी में 22 वर्षीय विवाहित महिला की जलने के कारण मृत्यु हो गई। मामला रविवार का है जहां पिंड रूखी के निवासी अरविंद वास्पे की 22 वर्षीय पत्नी बंदना वास्पे को आग से झुुलसने के कारण गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज का आरोप
X
सुरेंद्र सोनी, डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडरूखी में 22 वर्षीय विवाहित महिला की जलने के कारण मृत्यु हो गई। मामला रविवार का है जहां पिंड रूखी के निवासी अरविंद वास्पे की 22 वर्षीय पत्नी बंदना वास्पे को आग से झुुलसने के कारण गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निदग्धा मृतका वंदना का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व पिंडरूखी निवासी अरविंद वास्पे से हुआ था। मृतिका के पिता ने बताया रविवार को लगभग 5 बजे गांव के किसी व्यक्ति के उन्हें फोन कर जानकारी दी कि बंदना जल गई है।
जिसके बाद मृतका के मायके पक्ष से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां बंदना जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही थी। मृतिका की मां ने बताया कि उनकी लड़की को बुरी तरह से जलाया गया था अपने अंतिम समय में वह दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालों पर घटना को अंजाम देने की बात कह रही थी। बंदना के ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे।
मृतका बंदना वास्पे के पिता पूरनलाल बेलिया ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए शादी के बाद से लगातार उसे परेशान करते थे। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग ससुराल वाले एवं उसका पति करता था। पीड़ित पिता ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है तथा गाड़ी देने की क्षमता उसके पास नहीं थी। फिर भी वह गाड़ी खरीदने के लिए 13000 रु भी दमाद को दिया था। वहीं मृतिका के चाचा का कहना है कि उसने कुछ माह पूर्व ही दामाद को जमीन खरीदने के लिए 30,000 रुपए नगद दिए थे। पूरी घटना की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है ।पति को पुलिस ने अपने हिरासत ले लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story