कुख्यात बदमाश पिंकू काला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी
दीक्षितपुरा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पिंकू काला को पांडे चौक में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय लोग मेट्रो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबलपुर। दीक्षितपुरा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पिंकू काला को पांडे चौक में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय लोग मेट्रो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में पुलिस कप्तान अमित सिंह ने बताया कि पिंकू काला हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।
शुक्रवार की रात 11.30 बजे के लगभग वह सिंघई कॉलोनी स्थित अपने निवास से बल्देवबाग की तरफ पैदल गया था। जहां उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पिंकू को हमले की आशंका हुई। इस पर वह दौड़ लगाकर पांडे चौक की तरफ भागा। जिस पर अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए पांडे चौक स्थित मंदिर के पास 6.7 राउंड गोली चलाई। जिसमें तीन गोली पिंकू काला को लगी। गोली पिंकू के सिर, मुंह और सीने में लगते ही वह गिर गया।
वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के रहवासी और व्यापारी बाहर निकले और पिंकू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कप्तान अमित सिंहए एएसपी शहर राजेश त्रिपाठीए सीएसपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस को पता चला है। जिन्हें पकड़ने के लिए टीम धरपकड़ कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App