खरगोन में 46.7 डिग्री पार पहुंचा तापमान, झुलसने लगा बदन, घरों से निकलने में कतरा रहे लोग
प्रदेश में खरगोन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। निमाड़ में सूर्य अपना रौद्र रूप दिखा रहा है नवतपा से पहले गर्मी अपनी तासीर दिखाने लगी है। अप्रैल समाप्ति के साथ दिन-प्रतिदिन पारे में उछाल आ रहा है।

खरगोन। प्रदेश में खरगोन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। निमाड़ में सूर्य अपना रौद्र रूप दिखा रहा है नवतपा से पहले गर्मी अपनी तासीर दिखाने लगी है। अप्रैल समाप्ति के साथ दिन-प्रतिदिन पारे में उछाल आ रहा है।
सुबह 9 बजे से सूर्य के प्रकोप के चलते गर्मी की तपिश महसूस होने लग जाती है, जो शाम तक बरकरार रहती है। रात्रि में भी वातावरण में गर्म रहता है। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घरों और ऑफिसों में चल रहे कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। वहीं अब गर्मी का खासा असर बाजार और कारोबार पर भी पड़ने लगा है। अनुमान है कि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम में बढ़ते तापमान के साथ तेज और झुलसाने वाली गर्मी से भी लोग परेशान होंगे। वातावरण में लू (गर्म हवा) भी देखने को मिल रही है। मौसम को देखते हुए ये अटकले लगाई जा रही है की अगले सात दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं है।
अगले सात दिनों तक निमाड़ में कड़ाके की गर्मी पड़ेगी और इससे किसी भी प्रकार की राहत नहीं है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों के साथ रुमाल गमझे का सहारा ले रहे हैं। वही डॉक्टर गोविंद गुप्ता का कहना है कि इतनी तेज धूप में आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बहार निकले। इतनी तेज धूप में डिहाइड्रेशन और मुरझित होने के साथ जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही घर से निकले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App