तंत्र मंत्र कराना पड़ा भारी, पैसे के लिए तांत्रिक ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
तंत्र मंत्र में विश्वास रखने वाले एक परिवार को उस समय बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। जब कथित तांत्रिक और उसके साथियों ने उस परिवार के युवक के गुप्तांग पर चाकू मार दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 23 March 2019 2:14 PM GMT
महेश मिश्रा, इंदौर। तंत्र मंत्र में विश्वास रखने वाले एक परिवार को उस समय बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। जब कथित तांत्रिक और उसके साथियों ने उस परिवार के युवक के गुप्तांग पर चाकू मार दिया।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक परिवार दीपक सोनकर का परिवार ने कुछ दिन पहले कथित तांत्रिक भुरू से कोई तंत्र क्रिया करवाई थी। इस क्रिया के दौरान होने वाले खर्चे के पैसों को लेकर दोनों में कुछ दिनों से विवाद हो रहा था।
शनिवार की सुबह तांत्रिक भुरू अपने साथी कमल चौहान और एक अन्य के साथ दीपक के घर पहुंचा और उसे जांघ के पास गुप्तांग पर चाकू मार दिया। घटना के बाद परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां से पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शिकात के बाद आजाद नगर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, दो अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Tantrik attacked Indore News madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प्रदेश आज का स�
Next Story