Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP Board 12th Topper 2019 : IAS बनने की ख्वाहिश रखने वाली टॉपर दृष्टि पापा को मानती हैं अपना लकी चार्म, देखें अलग-अलग संकायों के टॉपरों की लिस्ट

जिला मुख्यालय उत्कृष्ट स्कूल की दृष्टि सनोडिया कला समूह में प्रदेश में पहले नंबर पर आई हैं। दृष्टि को 500 में से 479 अंक मिले हैं। अपने पिता को लकी चार्म मानने वाली दृष्टि का सपना IAS अफसर बनने का है।

MP Board 12th Topper 2019 : IAS बनने की ख्वाहिश रखने वाली टॉपर दृष्टि पापा को मानती हैं अपना लकी चार्म, देखें अलग-अलग संकायों के टॉपरों की लिस्ट
X

सिवनी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार सुबह 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिला मुख्यालय उत्कृष्ट स्कूल की दृष्टि सनोडिया कला समूह में प्रदेश में पहले नंबर पर आई हैं। दृष्टि को 500 में से 479 अंक मिले हैं। खास बात ये है कि उसे भूगोल विषय में पूरे 100 नंबर मिले हैं। दृष्टि के पिता भी पेशे से टीचर हैं और बेटी की इस कामयाबी पर काफी खुश हैं। नतीजे आने के बाद उन्होंने कहा कि, मुझे पहले से ही यकीन था कि मेरी बेटी सूबे में टॉप करेगी।

अपने पिता को लकी चार्म मानने वाली दृष्टि का सपना IAS अफसर बनने का है। वह बताती हैं रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती हैं। बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल करने वाली दृष्टि कहती हैं मेरे पिता मेरे लिए लकी चार्म की तरह हैं। पेपर देने से ठीक पहले मैं पापा के साथ पढ़ती थी। जिसके बाद मेरा पेपर बहुत अच्छा जाता था। जिस भी विषय में कठिनाई होती, उसमें स्कूल के शिक्षकों की मदद लेती।


दृष्टि ही नहीं सिवनी जिले के दूसरे छात्रों ने भी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। हायर सेकेंड्री स्कूल बोरीकलां की छात्रा साहिस्ता खान ने कला समूह में 471 अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। 12वीं वाणिज्य में सिवनी उत्कृष्ट स्कूल के छात्र सागर नेमा ने 480 अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि उर्दू स्कूल की छात्रा अशफिया नाज ने भी प्रदेश के टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है। दसवीं में सिवनी उत्कृष्ट स्कूल के छात्रा दुर्गेश सनोड़िया ने 494 अंक लेकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान हासिल किया है। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा शुभांगी डोंगरे छठे स्थान पर रही हैं।

12वीं के अलग-अलग संकायों में ये रहे टॉप

- कला संकाय में सिवनी की दृष्टि सनोडिया 479 अंक प्राप्त कर टॉप किया।

- विज्ञान गण‍ित संकाय में अशोकनगर की आर्या जैन 486 अंक प्राप्त कर टॉप रहीं।

- वाणिज्य संकाय में भोपाल के विवेक गुप्ता 486 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे।

- कृषि समूह में दमोह की प्रिया चौरसिया 481 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहीं।

- ललित कला एवं गृह विज्ञान संकाय में लहार भिंड की प्रतिक्षा शर्मा 476 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहीं।

- जीव विज्ञान समूह में ग्वालियर के श्रीजन श्रीवास्तव ने 481 अंक प्राप्त कर टॉपर बने।

- गणित संकाय में भोपाल की दिव्या शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर सातवां रैंक प्राप्त किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story