इलाके को लेकर भिड़े दो किन्नरों के गुट, दो घायल... पुलिस ने लगाया रासुका Watch Video
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में किन्नरों का खूनी विवाद एक बार फिर सड़कों पर नजर आने लगा है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में किन्नरों का खूनी विवाद एक बार फिर सड़कों पर नजर आने लगा है। इलाके के बंटवारे के विवाद के चलते रविवार को किन्नरों के दो गुट में जबरदस्त संघर्ष हो गया। बीच सड़क पर हुए इस टकराव में किन्नरों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की और उपद्रव किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के किन्नर मकसूद और हीरा बाई दो गुटों के बीच इलाके के बंटवारे को लेकर जमकर हाथापाइ हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि हीरा बाई गुट के दो किन्नर घायल हो गए। बता दें इसके पहले भी दोनों गुटों में बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें पुलिस ने समझौता कराया था। इसके बाद भी मकसूद गुट ने हीरा बाई गुट पर आज हमला कर दिया। जिसके बाद हीरा बाई गुट ने मदन महन थाने जाकर धरना दे दिया। हीरा बाई गुट की शिकायत के बाद मदन महल थाना पुलिस ने मकसूद गुट पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दिया है।
इलाके को लेकर किन्नरों का विवाद काफी पुराना
जबलपुर में इलाके को लेकर किन्नरों का विवाद काफी पुराना है। इलाके के विवाद की वजह से चार साल पूर्व एक किन्नर की दिन दहाड़े ह्त्या भी की जा चुकी है। अभी भी किन्नर अक्सर सड़कों पर आपस में विवाद करते रहते हैं, जिससे आम लोगों को बेहद परेशानी होती है। किन्नरों का यह विवाद अक्सर शर्मनाक हरकतों में तब्दील हो जाता है।
जिससे महिलाओं और बच्चों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इन्हीं हरकतों पर रोक लगाने के लिए जबलपुर डीआईजी इन गुटों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों के बीच भी किन्नरों के बीच खूनी संघर्ष जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App