मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी, मारा गया कुख्यात इनामी डकैत बबुली कोल और उसका साथी Watch Video
कुख्यात डकैत बबुली कोल और उसका साथी लवलेश कोल मारा गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया है। बताया जाता है कि बबुली पर साढ़े छह लाख और उसके साथी लवलेश पर 1.80 लाख रुपए का इनाम था।

X
सतना। कुख्यात डकैत बबुली कोल और उसका साथी लवलेश कोल मारा गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया है। बताया जाता है कि बबुली पर साढ़े छह लाख और उसके साथी लवलेश पर 1.80 लाख रुपए का इनाम था। रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने बबुली और लवलेश के मारे जाने की पुष्टि की है। बबुली डोंडा मानिकपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। एमपी और यूपी पुलिस दोनों को काफी लंबे समय से तलाश रही थी। बता दें कि हाल ही में बबुली कोल गैंग ने अवधेश नाम के किसान का अपहरण किया था। बाद में छह लाख रुपए मिलने के बाद किसान को मुक्त कर दिया था। किसान के अपहरण के बाद से ही पुलिस लगातार बबुली के पीछ पड़ी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story