मध्यप्रदेश में सपना चौधरी के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को रात सपना चौधरी डांस नाइट में भगदड़ मचने के बाद पथराव हो गया। जिसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान लोवर क्लास के टिकट पर आए दर्शक बार बार उठ रहे थे, जिन्हें बाउंसरों ने बैठाने के लिए धक्के दिए।

X
राजगढ़. राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को रात सपना चौधरी डांस नाइट में भगदड़ मचने के बाद पथराव हो गया। जिसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान लोवर क्लास के टिकट पर आए दर्शक बार बार उठ रहे थे, जिन्हें बाउंसरों ने बैठाने के लिए धक्के दिए, इसी दौरान एक दर्शक ने नाराज होकर एक पुलिस वाले से कह दिया कि रुपये देकर आए हैं धक्के क्यों मारते हो। इस बात पर पुलिस ने लाठी घुमा दी। जिसके बाद मची भगदड़ में कई दर्शकों चोट लगने से घायल हो गए, जिन्हें गम्भीर अवस्था में पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हंगामा होते देख सपना चौधरी शो बीच में ही छोड़कर मंच से रवाना हो गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story