पुलिस के हत्थे चढ़ी 'लूटेरी दुल्हन', लोगों को मोहरा बनाकर पहली रात ही हो जाती थी फरार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छेगांव माखना थाना क्षेत्र में एक ऐसी 'लुटेरी दुल्हन' को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर लोगों को मोहरा बनाकर दूसरे दिन ही जेवर और पैसा लेकर भाग जाती थी।

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छेगांव माखना थाना क्षेत्र में एक ऐसी 'लुटेरी दुल्हन' को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर लोगों को मोहरा बनाकर दूसरे दिन ही जेवर और पैसा लेकर भाग जाती थी। पुलिस लुटेरी दुल्हन से पूछताछ कर रही है कि उसने कितने लोगों को इस तरह से ठगा है। पुलिस ने उसकी बड़ी बहन और एक दलाल को भी गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।
खंडवा जिले के छेगांव माखन थाना क्षेत्र के पीड़ित दूल्हे कालू पिता खुमान सिंह निवासी टाकली मोरी की शादी आरोपी दुल्हन सारिका से 9 अगस्त 2018 को ओमकारेश्वर में हुई थी। दोनों की शादी दीपू नाम के दलाल ने कराई थी। शादी कराने के बदल दलाल ने 40,000 रुपए लिए थे।
शादी के बाद पहले ही दिन आरोपी दुल्हन सोने चांदी के गहने लेकर परिजनों के साथ अपने घर शाहपुर चली गई थीं जिसके बाद वह लौटकर नहीं आई मामले में पीड़ित दूल्हे ने छेगांव माखन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
छेगांव माखन पुलिस द्वारा आरोपी लुटेरी दुल्हन सारिका उर्फ चिंका और उसकी बड़ी बहन बबीता को बुरहानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। लुटेरी दुल्हन लंबे समय से फरार चल रही थी लुटेरी दुल्हन दलाल के माध्यम से लोगों को मोहरा बनाती थी और शादी की पहली रात ही पैसा जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App