Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद, दो पक्ष आपस में भिड़े, एक मौत कई घायल, क्षेत्र में धारा 144 लागू Watch Video

मध्यप्रदेश के देवास जिले के पिपलरावां थाना क्षेत्र के सोनकच्छ में दो अलग अलग वर्ग के लोगों में बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया जिसमें एक व्यक्ति धर्मेन्द्र पिता बालाराम की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद, दो पक्ष आपस में भिड़े, एक मौत कई घायल, क्षेत्र में धारा 144 लागू Watch Video
X

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के पिपलरावां थाना क्षेत्र के सोनकच्छ में दो अलग अलग वर्ग के लोगों में बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया जिसमें एक व्यक्ति (25) धर्मेन्द्र पिता बालाराम की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।



वहीं मौके पर पहुंचकर SP हालात की जानकारी ली और भारी पुलिस बल तैनात किया है।


मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने से बारात गुजर रही थी जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। उसी वक्त सामने वाली मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। कुछ लोगों ने डीेजे बंद करने लिए कहा जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में पथराव तक करने लगे।


जिसमें एक कि मौत हो गई और कई लोगों को चोटें आई हैं। मृतक धमेंद्र को देर रात देवास लाया गया है। वहीं मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story