भारत - पाकिस्तान तनाव को लेकर मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, ग्वालियर और जबलपुर पर विशेष नजर
पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना के कार्रवाई के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि प्रदेश भर में पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुस्तैद है। उन्होंने कहा है कि पुलिस मुस्तैद है।

भोपाल। पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना के कार्रवाई के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि प्रदेश भर में पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुस्तैद है। उन्होंने कहा है कि पुलिस मुस्तैद है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
प्रदेश के संवेदनशील इलाकों पर उसकी नज़र है। बता दें कि मध्य प्रदेश के दो बड़े शहर ग्वालियर और जबलपुर सुरक्षा के लिहाज़ से संवेदनशील हैं। ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन से मिराज 2000 फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी थी और जबलपुर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री में 1000 पाउंडर बम बने थे। मिराज 2000 विमानों ने PoK में बम बरसाए और ये बम जबलपुर की OFK में बने थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App