Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समाचार : बसपा विधायक के बड़े बोल, कहा - कमलनाथ घोड़ों की रेस में गधों को दौड़ा रहे

कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रही बसपा की पथरिया विधायक रामबाई ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। रामबाई ने कहा कि एक अधिकारी का तबादला कराने में नियम कानून आड़े आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं के सब काम हो रहे हैं, उनके यहां गधों को घोड़ों की रेस में दौड़ाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश समाचार : बसपा विधायक के बड़े बोल, कहा - कमलनाथ घोड़ों की रेस में गधों को दौड़ा रहे
X

भोपाल. कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रही बसपा की पथरिया विधायक रामबाई ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। रामबाई ने कहा कि एक अधिकारी का तबादला कराने में नियम कानून आड़े आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं के सब काम हो रहे हैं, उनके यहां गधों को घोड़ों की रेस में दौड़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक काम कराने के लिए मंत्री-मंत्री के पास चिठ्ठी लेकर जाना पड़ रहा है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। जबकि उनके सारे काम हो रहे हैं। विधायक ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव बाद उनको मंत्री बनाया जाएगा। आपको बता दें कि बसपा विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story