शिवराज सिंह के पिता के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पैतृक गांव पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को सीहोर पहुंचे और पूर्व सीएम शिवराज सिंह के पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह चौहान के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह के पैतृक गांव जैत पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भोपाल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को सीहोर पहुंचे और पूर्व सीएम शिवराज सिंह के पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह चौहान के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह के पैतृक गांव जैत पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केंद्र में नई सरकार के गठन और रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह पहली बार एमपी पहुंचे हैं। बता दें कि शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान (82 वर्ष) का 25 मई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।
श्री @ChouhanShivraj के पिता स्व. प्रेम सिंह चौहान जी के त्रयोदशी कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव जैत पहुंचकर रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh ने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया। pic.twitter.com/3LAkSmVPeC
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 7, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App