Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समाचार : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से 5000 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (trade union strike) के पहले दिन मध्य प्रदेश की करीब 5,000 बैंक शाखाओं में विभिन्न सेवाएं बाधित रहीं। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लायीज एसोसिएशन के चेयरमैन एमके शुक्ल ने बताया कि राज्य में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (trade union strike) में लगभग 14,000 बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश समाचार : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से 5000 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप
X

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (trade union strike) के पहले दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश की करीब 5,000 बैंक शाखाओं में विभिन्न सेवाएं बाधित रहीं। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लायीज एसोसिएशन के चेयरमैन एमके शुक्ल ने बताया कि राज्य में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (trade union strike) में लगभग 14,000 बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इनमें 20 सरकारी बैंकों और चार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और कुछ अन्य बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारियों ने हड़ताल (Strike) में हिस्सा नहीं लिया। शुक्ल के मुताबिक राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों के बैंकों की कुल 7,426 शाखाएं हैं।

मध्य प्रदेश समाचार : बिना विपक्ष के ही राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

बैंक शाखाओं में हड़ताल से पैसे जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा योजना का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य नियमित कार्य प्रभावित हुए। सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देश भर में आठ और नौ जनवरी को दो दिन की हड़ताल (trade union strike) का आह्वान किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story