30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
जावरा-आगर स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/ हरिभूमि, भोपालCreated On: 10 Jan 2019 5:31 PM GMT Last Updated On: 10 Jan 2019 5:31 PM GMT
मालवा। जावरा-आगर स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार रात की है।
जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए बड़ौदा अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सभी बड़ौद के रहने वाले हैं। साथ ही जो दो घायल है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story