कक्षा तीसरी के छात्र ने मुख्यमंत्री को खत लिख कर कही ये बात
झाबुआ : इन दिनों शादी और तीज-त्योहार का मौसम चल रहा है। जहां देखो वहां गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-ढमाके का शोर हो रहा हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 14 Feb 2019 5:14 PM GMT Last Updated On: 14 Feb 2019 5:14 PM GMT
झाबुआ : इन दिनों शादी और तीज-त्योहार का मौसम चल रहा है। जहां देखो वहां गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-ढमाके का शोर हो रहा हैं। ऐसे में बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि मौसम परीक्षाओं का भी चल रहा है। डीजे के शोर से झाबुआ का एक नन्हा छात्र इतना परेशान हो गया कि उसे सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखना डाली।
आपको बतां दें की बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है। डीजे के तेज शोर पर शादी में मस्ती और नाच-गाना करना युवाओं की पहली पसंद बन गई है। लेकिन अगर सामने परीक्षा हों और पढ़ाई करना पड़े तो यही डीजे बच्चों और माता-पिता के लिए सिरदर्द बन जाता है। ऐसा ही एक मामला झाबुआ में देखने को मिला। झाबुआ का एक नन्हा छात्र हिमांशु सोनी डीजे के शोर से इतना परेशान हो उठा की उसने सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखी डाली।
बतां दें हिमांशु झाबुआ के मदरानी गांव का रहने वाला है। हिमांशु ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है फिर भी डीजे बजता रहता है। डीजे के शोर से हमें परेशानी होती है। हम ना तो पढ़ पाते हैं और ना सो पाते हैं। हमारा सर दुखने लगता है।
हिमांशु ने आगे पत्र में लिखा है- हमारे देश में डीजे का साउंड अधिक है। डीजे के शोर से पर्यावरण को भी नुक़सान होता है, इसलिए इस पर रोक लगायी जाए और हमारे जीव-जंतु, पशु-पक्षी को मरने से बचाया जा सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story