मध्य प्रदेश समाचार: पाकिस्तान को लेकर शिवराज का बड़ा बयान, कहा - पाकिस्तान के साथ कोई भी खेल नहीं खेला जाएगा
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का खेल नहीं खेला जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है " पाकिस्तान जब तक आतंकवाद का खेल खत्म नहीं करेगा, तब तक उसके साथ कोई भी खेल नहीं खेला जायेगा। चाहे वह क्रिकेट का खेल या हॉकी और फुटबाल का खेल हो।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का खेल नहीं खेला जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है " पाकिस्तान जब तक आतंकवाद का खेल खत्म नहीं करेगा, तब तक उसके साथ कोई भी खेल नहीं खेला जायेगा। चाहे वह क्रिकेट का खेल या हॉकी और फुटबाल का खेल हो।
पाकिस्तान जब तक आतंकवाद का खेल खत्म नहीं करेगा, तब तक उसके साथ कोई भी खेल नहीं खेला जायेगा। चाहे वह क्रिकेट का खेल या हॉकी और फुटबाल का खेल हो।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2019
आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से ही पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर लगातार सवाल हो रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं होना चाहिए। हालांकि बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर गेंद सरकार के पलड़े में डाल दी है। बता दें कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से देशभर में पाकिस्तान को लेकर लोगों में गुस्सा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App