Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समचार : एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित हुए शिवराज सिंह, प्रदेश की बहनों को समर्पित किया पुरस्कार

मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड फॉर इनोवेशन इन गुड गवर्नेंस 2019 से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया। ये पुरस्कार बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुशासन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

मध्य प्रदेश समचार :  एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित हुए शिवराज सिंह, प्रदेश की बहनों को समर्पित किया पुरस्कार
X

भोपाल। मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड फॉर इनोवेशन इन गुड गवर्नेंस 2019 से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया। ये पुरस्कार बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुशासन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

जानकारों का कहना है कि शिवराज सरकार के सुशासन की दिशा में किए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए ये अवार्ड दिया जा रहा है। जिसमें लोक सेवा गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य मप्र बना है। अवार्ड में जन शिकायत निवारण, सीएम हेल्पलाइन और महापंचायत जिसमे समय-समय पर विभिन्न वर्गों की पंचायतों का आयोजन कर उनकी समस्यायों का निवारण और उन्हें अनेक योजनाओं से लाभान्वित करना शामिल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story