मध्यप्रदेश समाचार : राज्य में खोले जाएंगे संस्कृत विद्यालय, धार्मिक अनुष्ठानों के लिये होगी अनुदान की व्यवस्था : पीसी शर्मा
प्रदेश में आवश्यकतानुसार संस्कृत विद्यालय खोले जायेंगे।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 7 Jan 2019 11:46 PM GMT Last Updated On: 7 Jan 2019 11:46 PM GMT
प्रदेश में आवश्यकतानुसार संस्कृत विद्यालय खोले जायेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिये अनुदान का प्रावधान भी किया जायेगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने मानस भवन में आयोजित ब्राह्मण विधायक सम्मान समारोह में यह बात कही। सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा और मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सामाजिक एकता एवं सद्भाव के लिये ब्राह्मण समाज के योगदान को रेखांकित किया। समारोह में महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story