मध्य प्रदेश समाचार : इंदौर से सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग
इसी बीच भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाने वाली इंदौर लोकसभा सीट से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग भी उठने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उठाई गई इस मांग में तर्क दिया गया है

इंदौर: इसी बीच भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाने वाली इंदौर लोकसभा सीट से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग भी उठने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उठाई गई इस मांग में तर्क दिया गया है कि सलमान खान इंदौर में ही पैदा हुए थे। इसलिए उनका इंदौर से नाता है।
उनका युवाओं में खासा क्रेज है। अपीलिंग चेहरा होने से पार्टी उनको मैदान में उतारकर इंदौर लोकसभा सीट जीत सकती है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की तरफ से यह मांग प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी गई है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर से वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पिछले आठ बार से लगातार सांसद चुनी गई हैं, लेकिन इस बार उम्र का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है।
ऐसे में भाजपा यहां से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय या फिर किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतार सकती है। कांग्रेसी यहां चुनाव टक्कर का बनाने के लिए सलमान को टिकट देने की मांग संगठन से कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App