मध्यप्रदेश समाचार : रेनू तिवारी को मिला बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार
रेनू तिवारी को सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 7 Jan 2019 9:30 PM GMT
रेनू तिवारी को सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्कृति सचिव, म.प्र.शासन रेनू तिवारी को सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, में कुलपति के पद का प्रभार तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए सौंपा है। उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, के कुलपति पद का कार्य संपादित करने के लिए नियुक्त किया गया था। श्रीवास्तव का स्थानांतरण अन्य विभाग में हो जाने के कारण संस्कृति सचिव रेनू तिवारी को कुलपति का पद भार सौंपा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story