लोगों को गर्मी से मिली राहत, इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल
गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। आज इंदौर , देवास सहित प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बरसात हुई। बता दें कि रविवार दोपहर बाद से शहर का मौसम सुहावना हो गया था। पूर्वी और पश्चिमी इंदौर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई।

इंदौर. गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। आज इंदौर , देवास सहित प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बरसात हुई। बता दें कि रविवार दोपहर बाद से शहर का मौसम सुहावना हो गया था। पूर्वी और पश्चिमी इंदौर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं इंदौर के पास चोरल के बलवाड़ा में लगभग आधा घंटा तक तेज बारिश हुई, यहां बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा धार, देवास, उज्जैन के कई क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।
बता दें कि प्रदेश इस समय प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। रविवार को खजुराहो और नौगांव में पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया। नौतपा के दौरान ग्वालियर में गर्मी का 72 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App