एमपी न्यूज़ - कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सगीर पर सेक्शन 376 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आईपीसी की धार 506 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक महिला ने सगीर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

भोपाल. नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सगीर पर सेक्शन 376 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आईपीसी की धार 506 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक महिला ने सगीर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। महिला ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में कहा था कि मोहम्मद सगीर ने उनके साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कराए हैं।
Bhopal: On the basis of a complaint from a woman, police has registered a case under sections 376 (Punishment for rape) & 506 (Punishment for criminal intimidation) of the Indian Penal Code against Congress leader Mohammed Saghir. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) March 13, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App