मध्य प्रदेश समाचार : विधायक दीपक सक्सेना ने दिया इस्तीफा, अब कमलनाथ लड़ेंगे इस सीट से चुनाव
विधायक दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुखिया कमलनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी है। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने उनका त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, भोपालCreated On: 20 Feb 2019 6:52 PM GMT
अजय त्रिपाठी,भोपाल। विधायक दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुखिया कमलनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी है। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने उनका त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले दीपक सक्सेना ने अध्यक्ष से मुलाकात की थी। इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव के साथ चुनाव होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां से विधायक का चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है दीपक सक्सेना को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। बता दें कि फिलहाल कमलनाथ छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट से सांसद हैं और छह महीने के अंदर उन्हें विधानसभा के लिए चुनकर आना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story