मध्य प्रदेश को मिली पहली इंटरनेशनल फ्लाइट, 31 मार्च से भरेगी उड़ान
इंदौर से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिदिन उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि 15 मार्च तक इमीग्रेशन की टीम इंदौर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलते ही फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, भोपालCreated On: 13 March 2019 12:21 PM GMT
इंदौर. इंदौर से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिदिन उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि 15 मार्च तक इमीग्रेशन की टीम इंदौर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलते ही फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इंदौर से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान एयर इंडिया दिल्ली से शुरू करेगा। फ्लाइट दिल्ली से इंदौर आएगी। यहां से शारजाह जाएगी।
ये रहेगा शेड्यूल:
- दिल्ली से इंदौर आएगी शाम 7.25 बजे।
- इंदौर से शारजाह के लिए रात 8.30 बजे रवाना होगी। 3 घंटे 10 मिनट में शारजाह पहुंचेगी (यूएई के समय अनुसार रात 10.30 बजे)।
- रोजाना रात 3.50 बजे शारजाह से इंदौर आएगी।
- शारजाह से इंदौर आकर फ्लाइट दिल्ली के लिए सुबह 4.50 बजे रवाना होगी। दिल्ली पहुंचेगी सुबह 6.15 बजे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story