एमपी न्यूज़ - लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मनाया अपना 76वां जन्मदिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई
लोकसभा स्पीकर व इंदौर से भाजपा की सांसद सुमित्रा महाजन 12 अप्रैल को अपना 76वां जन्मदिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर महाजन को जन्मदिन की बधाई दी। शुक्रवार को सुमित्रा महाजन का जन्मदिन उनके समर्थकों ने घर पंहुच कर धूमधाम से मनाया।
इंदौर। लोकसभा स्पीकर व इंदौर से भाजपा की सांसद सुमित्रा महाजन 12 अप्रैल को अपना 76वां जन्मदिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर महाजन को जन्मदिन की बधाई दी। शुक्रवार को सुमित्रा महाजन का जन्मदिन उनके समर्थकों ने घर पंहुच कर धूमधाम से मनाया। मिठाई बांटी गई और जश्न मना। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पंहुचे। इसके बाद ताई पंढरीनाथ स्थित सत्यनारायण मंदिर पंहुची और पूजा अचर्ना की। बता दें कि इस बार महाजन इंदौर से चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने पत्र लिख कर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
सुमित्रा महाजन एमपी की राजनीति में 'ताई' के नाम से मशहूर हैं। ताई देश की ऐसी पहली महिला सांसद हैं, जो एक ही स्थान से लगातार आठ बार चुनाव जीतीं। 2014 के चुनाव में मध्यप्रदेश में सुमित्रा महाजन की 4 लाख 66 हजार 901 की जीत प्रदेश के किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में भी यह अब तक सबसे बड़ी जीत है।
मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी को जन्मदिन की बधाई। ताई देश के सबसे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और सांसदों में से एक हैं, सुमित्रा ताई ने भारत के विकास और हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उसके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Birthday greetings to Lok Sabha Speaker, Sumitra Mahajan Ji. As one of India's senior most political leaders and parliamentarians, Sumitra Tai has made a rich contribution to India's development and strengthening our democracy. Praying for her long and healthy life. @S_MahajanLS
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App