Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समाचार: कमलनाथ बोले शिव राज सरकार में हुआ 2000 करोड़ का घोटाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार में किसानों को कर्ज देने में बहुत बड़ा ‘फर्जी कर्ज घोटाला'' हुआ है और उन्होंने दावा किया कि यह घोटाला 2,000 करोड़ रूपए से ज्यादा का हो सकता है।

मध्य प्रदेश समाचार: कमलनाथ बोले शिव राज सरकार में हुआ 2000 करोड़ का घोटाला
X
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार में किसानों को कर्ज देने में बहुत बड़ा ‘फर्जी कर्ज घोटाला' हुआ है और उन्होंने दावा किया कि यह घोटाला 2,000 करोड़ रूपए से ज्यादा का हो सकता है। कमलनाथ ने कहा, मुझसे आज भी 3-4 जिले के किसान भाई मिले हैं।

कोई बता रहा है, हमने कर्ज लिया नहीं, फिर भी हमारा नाम बकायादारों की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा, इसी से समझ आ रहा है कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपानीत पिछली सरकार में फर्जी कर्ज देने का यह बहुत बड़ा घोटाला है। हमारा अंदाज है कि यह घोटाला 2000 करोड़ रूपए से अधिक का होगा।

कमलनाथ ने कहा, लेकिन हम किसी को छोड़ेंगे नहीं। हमने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इसकी पूरी जांच करें। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा-आरोप लगाना आसान

मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने कमलनाथ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में सत्ता में है। आरोप लगाना आसान है। निराधार आरोप लगाने की बजाय कांग्रेस किसानों की कर्जमाफी करने का काम करके दिखाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story