आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने मोदी को दिया धन्यवाद, उज्जैन में समर्थकों के साथ मनाया जश्न
केंद्र की मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटा दिया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। लद्दाख को जम्मू से अलग कर दिया गया है और उसे भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है।

X
उज्जैन। केंद्र की मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटा दिया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। लद्दाख को जम्मू से अलग कर दिया गया है और उसे भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। इसकी घोषणा होते ही देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं। बीजेपी देशभर में जश्न मना रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी जी ने देश की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब देश को बांटने वाली शक्तियों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, आज वे बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने उज्जैन में समर्थकों के साथ मिठाई बांट कर जश्न मनाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story