Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समाचार : शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विदिशा में एक लड़के ने शादी से इंकार करने पर एक लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया। मामला विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां लड़के ने शांदी से इंकार करने के बाद नाराज होकर लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी 70 फीसदी जली हुई अवस्था में अस्पताल आई थी।

मध्य प्रदेश समाचार : शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
X

विदिशा। विदिशा में एक लड़के ने शादी से इंकार करने पर एक लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया। मामला विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां लड़के ने शांदी से इंकार करने के बाद नाराज होकर लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी 70 फीसदी जली हुई अवस्था में अस्पताल आई थी।

डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि इस लड़के का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह मंगलवार की रात को लड़की के घर पहुंचा और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर लड़के ने मौका देखकर लड़की के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसडीओपी करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story