पूर्व सीएम कैलाश जोशी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे शिवराज सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हाला चाल जानने पूर्व सीएम शिवराज सिंह अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भोपाल से पूर्व सांसद आलोक सांजर और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे।

X
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हाला चाल जानने पूर्व सीएम शिवराज सिंह अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भोपाल से पूर्व सांसद आलोक सांजर और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे। बता दें कि कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, और भोपाल के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता, आदरणीय श्री कैलाश जोशी का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। pic.twitter.com/IvfKKXr6zP
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 10, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story