पूर्व सीएम शिवराज सिंह का जन्मदिन आज, गरीबों की मदद के लिए एक नए संकल्प की करेंगे शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 5 मार्च को अपने 60 वें जन्मदिवस पर एक नए संकल्प की शुरुआत करेंगे। चौहान ने निर्धन और असहाय पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना का संकल्प लिया है जिससे पैसों के आभाव में गरीब लोगाें का इलाज कराया जा सके। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर बतौर मुख्यमंत्री रहते मिले तोहफों और स्मृति चिन्हों को अपने साथियों को देने का फैसला किया है।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 5 मार्च को अपने 60 वें जन्मदिवस पर एक नए संकल्प की शुरुआत करेंगे। चौहान ने निर्धन और असहाय पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना का संकल्प लिया है जिससे पैसों के आभाव में गरीब लोगाें का इलाज कराया जा सके। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर बतौर मुख्यमंत्री रहते मिले तोहफों और स्मृति चिन्हों को अपने साथियों को देने का फैसला किया है। अपने जन्मदिन पर शिवराज एक नए संकल्प के तहत असहाय और गरीब पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना करने जा रहे हैं।
साथियों, कल मेरा जन्मदिन है, जिन्दगी का एक साल और कम हो गया। बचे हुए जीवन में और बेहतर कर पाऊं,इसके लिए एक नए संकल्प की शुरुआत कल से कर रहा हूं। आपका सहयोग अपेक्षित है। यह छोटा-सा प्रयास आपके सहयोग से महाप्रयास बन जायेगा। आइये, अपने गरीब भाइयों-बहनों के कल्याण के लिए कदम बढ़ाएं। pic.twitter.com/llK2yOMYND
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 4, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App