पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में होगा इलाज
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन से भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
X
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन से भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने के बाद अब उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। दरअसल, बाबूलाल गौर को अप्रैल के पहले सप्ताह में पैरालसिस अटैक आया था। काफी लंबे समय तक भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। ब्रेन में क्लॉटिंग की वजह से गौर के कुछ अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अब उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story