प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस देगी धरना, कमलनाथ ने कहा - ये पीड़ित परिवारों की आवाज कुचलने का प्रयास है
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सोनभद्र में गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इस बात की जानकारी दी।

भोपाल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सोनभद्र में गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यूपी में रावण राज्य होने का आरोप लगाया।उन्होंने योगी सरकार के कदम को असंवैधानिक और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा, इसके विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।
सीएम का ट्वीट - मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार और बीजेपी को घेरा। उन्होंने ट्वीट किया किया है कि "उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में आदिवासी नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रोकने और हिरासत में लेने की घटना आलोकतांत्रिक व दुर्भाग्यपूर्ण है। यूपी सरकार का यह दमनकारी कदम, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। ये पीड़ित परिवारों की आवाज कुचलने का प्रयास है।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App