मध्य प्रदेश समाचार: एनपी प्रजापति बने विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, पूर्व CM ने कहा लोकतंत्र का काला दिन
कांग्रेस विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज हुई वोटिंग में एनपी प्रजापति को 120 वोट मिले। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया के दौरान पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्ष वॉकआउट कर दिया।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 8 Jan 2019 2:46 PM GMT
कांग्रेस विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज हुई वोटिंग में एनपी प्रजापति को 120 वोट मिले। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया के दौरान पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्ष वॉकआउट कर दिया। इस वजह से चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्ष की तरफ से कोई वोट नहीं पड़ा।
सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर ने नियम पांच का हवाला देते हुए बिना वोटिंग के एनपी प्रजापित का विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस पर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया।
जिसकी वजह से दो बार सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी। भापा के वॉकआउट करने के बाद बसपा विधायक द्वारा वोटिंग की मांग करने पर प्रोटेम स्पीकर ने मत विभाजन कराया।
इस पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। भाजपा ने वॉकआउट कर दिया। इसके बाद बसपा विधायक द्वारा वोटिंग की मांग करने पर प्रोटेम स्पीकर ने मत विभाजन कराया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया। सदन से वॉकआउट करने के बाद शिवराज ने आरोप लगाया कि हमारे प्रत्याशी विजय शाह के नाम को प्रस्तावित करने का अवसर नहीं दिया गया। इसलिए विरोध के रूप में भाजपा विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा भाजपा विधायक राज्यपाल से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे।
भार्गव बने विपक्ष के नेता
भारतीय जनता पार्टी ने गोपाल भार्गव को अपना नेता विपक्ष चुन लिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हेें बधाई दी तो वहीं भार्गव ने भी उन्हें सकारात्मक सहयोग का वादा किया। संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह ने सदन की कार्य योजना पढ़कर सुनाई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Protem Speaker Speaker of The Assembly Speaker NP Prjapati Speaker of The Assembly NP Prjapati Walkout Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Former CM Shivraj Singh Chauhan Chief Minister Kamalnath CM Kamalnath Madhya Pradesh News Madhya Pradesh Assembly MP Assembly मध्यप्रदेश न्यूज मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्�
Next Story