Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

एमपी न्यूज़ - 1984 के बाद से भोपाल में नहीं जीती है कांग्रेस, अब जीत का दारोमदार दिग्विजय के कंधों पर

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls 2019) के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपनी आठवीं सूची जारी की । इस सूची में कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश में भोपाल को कांग्रेस के लिहाज से सबसे मुश्किल और कठिन सीटों में गिना जाता है ।

एमपी न्यूज़ - 1984 के बाद से भोपाल में नहीं जीती है कांग्रेस, अब जीत का दारोमदार दिग्विजय के कंधों पर
X

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls 2019) के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपनी आठवीं सूची जारी की । इस सूची में कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश में भोपाल को कांग्रेस के लिहाज से सबसे मुश्किल और कठिन सीटों में गिना जाता है । क्योंकि वर्ष 1984 के बाद से यहां पर कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने राज्य विधानसभा का अंतिम चुनाव वर्ष 2003 में लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्होंने 10 साल तक कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। उसके चलते उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से 26 पर भाजपा का कब्जा है, तीन स्थानों पर कांग्रेस के सांसद हैं. छिंदवाड़ा से कमलनाथ, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और रतलाम से कांतिलाल भूरिया सांसद हैं

1989 से जीत के लिए तरस रही है कांग्रेस - इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस 1989 से तरस रही है। कांग्रेस की तरफ से के एन प्रधान ने आखिरी बार 1984 में यहां से चुनाव जीता था। तब से कांग्रेस यहां लगातार हारती आ रही है। भोपाल में वर्ष 1989 के बाद से हुए सभी आठ चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है। यहां से सुशील चंद्र वर्मा, उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और आलोक संजर चुने जा चुके हैं।

एक नजर भोपाल लोकसभा चुनाव पर :

आलोक संजर - 2014 बीजेपी

कैलाश जोशी - 2009- बीजेपी

कैलाश जोशी - 2004 - बीजेपी

उमा भारती - 1999 - बीजेपी

सुशील चंद्र वर्मा - 1998 - बीजेपी

सुशील चंद्र वर्मा - 1996- बीजेपी

सुशील चंद्र वर्मा - 1991 - बीजेपी

सुशील चंद्र वर्मा - 1989- बीजेपी

के एन प्रधान - 1984 - कांग्रेस

शंकरदयाल शर्मा - 1980 - कांग्रेस

आरिफ बेग - 1977 -भारतीय लोक दल

शंकर दयाल शर्मा -1971 - कांग्रेस

जे आर जोशी - 1967 - अखिल भारतीय जनसंघ

मैमूना सुल्तान -1962- कांग्रेस

मैमूना सुल्तान - 1957 - कांग्रेस

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story