आज से जमीन पर उतरेगी कर्ज माफी योजना, सीएम कमलनाथ करेंगे शुरुआत
प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि ऋणमुक्ति योजना को लेकर मंगलवार से जमीन पर काम शुरू होगा। इसके तहत पंचायतों में किसानों की हरे और सफेद रंग की सूचियां चिपकाई जाएंगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, भोपालCreated On: 15 Jan 2019 11:26 AM GMT
भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि ऋणमुक्ति योजना को लेकर मंगलवार से जमीन पर काम शुरू होगा। इसके तहत पंचायतों में किसानों की हरे और सफेद रंग की सूचियां चिपकाई जाएंगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इस अभियान की शुरुआत करेंगे। आपको बता दें कि मंत्री जहां जिलों में किसानों से कर्जमाफी योजना के फार्म भरवाएंगे, वहीं विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी इस काम में जुटेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया जा सके, ताकि लोकसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story