मध्य प्रदेश समाचार : छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - कुसमरिया का कांग्रेस में आना तो ट्रेलर है, आगे देखिए क्या होता है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को अपने गृह जिला छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामकृष्ण कुसमरिया एक प्रतिष्ठि और वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने त्रस्त होकर भाजपा छोड़ी है। उनका कांग्रेस में शामिल होना तो केवल ट्रेलर है, आगे देखिए क्या-क्या होता है।

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को अपने गृह जिला छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामकृष्ण कुसमरिया एक प्रतिष्ठि और वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने त्रस्त होकर भाजपा छोड़ी है। उनका कांग्रेस में शामिल होना तो केवल ट्रेलर है, आगे देखिए क्या-क्या होता है। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृष्ण कुसमारिया के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उनका कांग्रेस में स्वागत है। वे एक वरिष्ठ नेता हैं। तीन बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं। जब उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया था, तब की और आज की भाजपा में काफी अंतर है। वे भाजपा में त्रस्त हो चुके थे, इसीलिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। आपको बता दें कि हाल ही में कुसमरिया ने कांग्रेस का दामन थामा है। राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App