पलक झपकते धराशायी हुआ आशियाना, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला Video
मध्यप्रदेश उज्जैन के बेगमबाग कालोनी में शनिवार को एक जर्जर मकान भरभराकर धराशायी हो गया। लगातार हो रही बारशि की वजह से आशंका जताई जा रही थी कि मकान कभी भी गिर सकता है।

मध्यप्रदेश उज्जैन के बेगमबाग कालोनी में शनिवार को एक जर्जर मकान भरभराकर धराशायी हो गया। लगातार हो रही बारशि की वजह से आशंका जताई जा रही थी कि मकान कभी भी गिर सकता है। इसलिए नगर निगम की टीम ने नोटिस जारी कर पहले ही जर्जर मकान से दूर रहने की नसीहत दी थी। जिसके आसपास के लोगों ने पहले ही मकान खाली कर दिए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोगों को पहले ही दूर कर दिया गया था जिसके चलते किसी जान माल की हानि नहीं हुई।
वहां मौजूद लोगों ने मकान गिरने के दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया हालांकि मकान काफी जर्जर हो चुका था। जहां आसपास के लोगों को उसके गिरने का अंदेशा था मकान करीब 30 से 35 साल पुराना है। करीब एक हफ्ते पहले ही अपनी नीव छोड़ चुका था मकान मालिक मोलाना आरिफ ने नगर निगम उज्जैन को एक हफ्ते पहले ही आवेदन दिया था और रोजाना निगम के अधिकारियों को मकान गिरने की स्थिति से अवगत करा रहे थे।
लेकिन निगम के अधिकारियो और कर्मचारियों ने मकान को गिराने की कोई जहमत नहीं उठायी। जहां आज सुबह मकान भरभराकर गिर गया इस पुरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। क्योंकि आसपास के लोगों को इसके गिरने का अंदेशा था और वे अपने मकान खाली आसपास के दुसरे रिश्तेदारों के यहां पनाह लिए थे मकान गिरने के बाद आसपास के लोगों ने अब राहत की साँस ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App