बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा का फिर से विवादित बयान, कहा - हमें नाली और शौचालय साफ करने के लिए नहीं बनाया गया है सांसद

भोपाल। मध्यप्रदेश भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती हैं कि हम (सांसद) नाली और शौचालय साफ कराने के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम इमानदारी से कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिहोर के लोगों ने साध्वी से साफ-सफाई को लेकर शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद साध्वी का यह बयान सामने आया है। कांग्रेस ने साध्वी के बयान पर चुटकी ली है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि यह बीजेपी की कथनी और करनी है। बता दें कि इसके पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने शहीद हेमंत करकरे, नाथूराम गोडसे और रामजन्मभूमि को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं।
#WATCH BJP MP from Bhopal, Pragya Thakur in Sehore: Hum naali saaf karwane ke liye nahi bane hain. Hum aapka shauchalaya saaf karne ke liye bilkul nahi banaye gaye hain. Hum jis kaam ke liye banaye gaye hain, vo kaam hum imaandaari se karenge. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/VT4pcGKkYx
— ANI (@ANI) July 21, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App