मध्य प्रदेश समाचार : भोपाल और जबलपुर बनेगा ईको स्मार्ट रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदें
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर व भोपाल रेलवे स्टेशन को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने ईको स्मार्ट स्टेशन बनाने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी के आदेश के बाद रेलवे बोर्ड ने देश के 37 स्टेशनों का चयन किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के दो स्टेशन शामिल किये गये हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, भोपालCreated On: 16 March 2019 3:55 PM GMT
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर व भोपाल रेलवे स्टेशन को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने ईको स्मार्ट स्टेशन बनाने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी के आदेश के बाद रेलवे बोर्ड ने देश के 37 स्टेशनों का चयन किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के दो स्टेशन शामिल किये गये हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल को ईको स्मार्ट स्टेशन बनाने के लिए बजट का आवंटन नहीं हुआ है। इसके लिए विस्तृत प्लान बनाया जाएगा। इसके आधार पर बजट तय होगा। वहीं ईको स्मार्ट स्टेशन को मापदंडों के आधार पर बनाए रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
ईको स्टेशन बनाने के फायदें -
- रेलवे परिसर व यार्ड क्षेत्र से अतिक्रमण हटेगा। शौचालय व्यवस्थित होंगे।
- प्लास्टिक पर बैन रहेगा। ईको फ्रेंडली बैग व पॉलिथिन उपयोग होगी।
- वाटर ऑडिट, एनर्जी आडिट किया जाएगा, ताकि मौजूदा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके
- शुद्ध पानी मिलेगा। स्टेशन से निकलने वाले खराब पानी को रिसायकिल कर छोड़ा जाएगा।
- स्टेशन परिसर में कचरा नहीं मिलेगा। कचरे का व्यवस्थित निष्पादन होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story