Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समचार : दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

देवास से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नसरुल्लागंज मार्ग पर यह हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही दो लोग इस हादसे में घायल भी हो गए हैं।

मध्य प्रदेश समचार : दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
X

देवास। देवास से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नसरुल्लागंज मार्ग पर यह हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही दो लोग इस हादसे में घायल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में सुंदरलाल पिता शंकरलाल उम्र 60 साल निवासी रेन बसेरा कॉलोनी खातेगांव उनकी पत्नी चंदा पति सुंदर लाल उम्र 55 वर्ष, सुंदरलाल की पुत्री रानी पति भूपेंद्र 25 साल निवासी झिरनिया जिला खरगोन, सुंदरलाल की बहू पूजा पति राहुल उम्र 22 साल, सुंदरलाल की बहन निर्मला पति शोभाराम उम्र 50 साल राम जी पुरा जिला हरदा, सुंदरलाल की पोती सृष्टि पिता राहुल उम्र 2 वर्ष की मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story