मध्य प्रदेश समाचार - 36 इंच का दुल्हा और उतनी ही हाईट की दुल्हन, दोनों बंध गए शादी के बंधन में
36 इंच का दुल्हा और उतनी ही ऊंचाई की दुल्हन, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रह है पर यह सच है। पुनासा के रहने वाले धनेश की शादी मडवाणा की रहनी वाली चेतना से हो गई। जानकारी के मुताबिक 36 साल के धनेश ब्लाक मुख्यालय पर जनपद में नौकरी करते हैं।

पुनासा। 36 इंच का दुल्हा और उतनी ही ऊंचाई की दुल्हन, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रह है पर यह सच है। पुनासा के रहने वाले धनेश की शादी मडवाणा की रहनी वाली चेतना से हो गई। जानकारी के मुताबिक 36 साल के धनेश ब्लाक मुख्यालय पर जनपद में नौकरी करते हैं। वे काफी समय से विवाह के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें उनकी ऊंचाई जितनी युवती नहीं मिल रही थी। वहीं चेतना अर्थशास्त्र में एमए करने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह को प्रशिक्षण देने का काम करती है।
समूह के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन बनाकर उसकी मार्केटिंग भी की। चेतना महिलाओं को खुद काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। बड़वानी जिले के मडवाणा गांव से एक व्यक्ति पुनासा में रहने वाले अपने मित्र मंशाराम कुशवाह से मिलने आए। उन्होंने यहां धनेश को देखा तो बताया कि इतनी ही ऊंचाई की युवती हमारे गांव में भी है। मंशाराम ने बात चलाई। युवती के नाना ने धनेश और चेतना को मिलवाया। जिसके बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App