नगर निगम बजट: बैठक शुरू होते ही आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद, पेश होगा 2 हजार करोड़ का बजट
नगर निगम परिषद की बजट बैठक शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षद संतोष कंसाना ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठा दिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

भोपाल। नगर निगम परिषद की बजट बैठक शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षद संतोष कंसाना ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठा दिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने धरना देते बैठ गए। वहीं परिषद अध्यक्ष पार्षदों से अपने स्थान पर जाने की गुहार करते रहे। लेकिन पार्षद आसंदी के सामने जमकर नारेबाजी करते रहे।
प्रश्नकाल के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद महापौर आलोक शर्मा बजट पेश करेंगे। उनके कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। महापौर ने निगम का 2019-20 का बजट पेश करने से पहले कहा कि, ये बजट जनकल्याणकारी होगा। इस बजट में जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया है।
लगभग 8 महीने बाद हो रही है निगम परिषद की बैठक में अधूरे पड़े विकास कार्य, जल संकट, नालों की साफ सफाई, जलभराव, अवैध अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हंगामे के आसार दिखाई दे रहा है।
निगम परिषद की बजट बैठक पर नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर ने सवाल उठाते हुए कहा, यहां 10-11 लोगों ने पहले ही बना लिया। अब सिर्फ एक औपचारिक बजट पेश होगा।
बता दें इस बार लगभग दो हजार करोड़ का बजट पेश होना है। लेकिन सवाल यह है कि पिछली बार 1700 करोड़ रुपए का बजट था वो कहां गया। इस पर भी सवाल पूछे जाएंगे। कहां खर्च किए गए कैसे किए गए इस पर महापौर को जवाब देना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App