बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 15 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल के CEO बने दीपक सिंह, भार्गव रायसेन कलेक्टर, देखें पूरी सूची
मध्यप्रदेश सरकार में लगातार ताबड़तोड़ प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अफसरों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें दीपक सिंह को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल, उमा शंकर भार्गव को रायसेन कलेक्टर और भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ संजय कुमार को मध्यप्रदेश शासन का उपसचिव बनाया गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में लगातार ताबड़तोड़ प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें दीपक सिंह को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल, उमा शंकर भार्गव को रायसेन कलेक्टर और भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ संजय कुमार को मध्यप्रदेश शासन का उपसचिव बनाया गया है। आदेश में कई बड़े विभागों के अफसरों का नवीन पदस्थापना जारी किया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
इंदौर कलेक्टर रहे निशांत वरवड़े का फिर से तबादला किया गया है। उन्हें सचिव मानव अधिकार आयोग से हटाकर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। राजेश जैन को एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, संजीव सिंह को संचालक प्रशासन अकादमी, अनिल सुचारी को सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, वी किरण गोपाल को एमडी पूर्व क्षेत्र कंपनी, नंदकुमारम को प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम बनाया गया है।बीते साढ़े तीन माह में उनके तीन-चार तबादले हो चुके हैं। वहीं 12 दिन से बगैर विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह को शासन ने श्रम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 27 मई को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन विभाग से हटाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App