सेना रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत कई जवान घायल
बेरछा हेमा रेंज में आज दोपहर बाद युद्ध कौशल अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो जवानों की मौत हो गई वहीं 20 से भी ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। हालांकि घायल जवानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन अभ्यास के दौरान काफी जवान उपस्थित होते है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 4 April 2019 6:44 PM GMT Last Updated On: 4 April 2019 6:44 PM GMT
महू। बेरछा हेमा रेंज में आज दोपहर बाद युद्ध कौशल अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो जवानों की मौत हो गई वहीं 20 से भी ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। हालांकि घायल जवानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन अभ्यास के दौरान काफी जवान उपस्थित होते है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार बेरछा फायरिंग रेंज में आज दोपहर जवान युद्ध कौशल का अभ्यास और प्रशिक्षण ले रहे थे। उसी समय अचानक मोर्टार फट गया। जिसमें दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल जवानों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है। करीब पांच जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है विस्फोट के बाद मौके पर आग भी लग गई। घास वाला क्षेत्र होने से आग ने घास को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सेना के अधिकारियों ने अभी इस घटना पर अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Mortar blast army range in Mhow Madhya Pradesh two jawans death सेना की रेंज में मोर्टार फटा महू सेना रेंज madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश
Next Story