मनुआभान टेकरी पर मिला कल से लापता नाबालिग छात्रा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी Watch Video
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग छात्रा का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है पहले छात्रा का रेप किया गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग छात्रा का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है पहले छात्रा का रेप किया गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार लाबांखेड़ा की नाबालिग छात्रा कल कोचिंग का कहकर घर से निकली थी उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों इसकी सूचना पुलिस में दी है।
जिसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी। लेकिन आज सुबह पुलिस को उसका शव राजधानी के कोहेफिजा थानांतर्गत मनुआभान टेकरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि लड़की सिर्फ हत्या ही गई है या उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिफ्तार किया है जिसके बारे खुलकर बताने से बच रही है। पुलिस का मानना है इससे आरोपी सर्तक हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App