मध्य प्रदेश में मंत्री के बिगड़े बोल, अधिकारियों को दी लात मारने की धमकी- वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं के साथ अब मंत्री भी अति उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में सत्ता में आई कांग्रेस बदलाव लाने के चक्कर में विवादों में घिरने लगी है। 15 साल तक मध्य प्रदेश में सत्ता से अछूती रही कांग्रेस के नए नवेले मंत्री भी उत्साह में कुछ भी बोल जा रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jan 2019 11:53 AM GMT Last Updated On: 3 Jan 2019 11:53 AM GMT
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं के साथ अब मंत्री भी अति उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में सत्ता में आई कांग्रेस बदलाव लाने के चक्कर में विवादों में घिरने लगी है। 15 साल तक मध्य प्रदेश में सत्ता से अछूती रही कांग्रेस के नए नवेले मंत्री भी उत्साह में कुछ भी बोल जा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला आया है गुना जिले की बमोरी विधानसभा से। जहां के विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया (Mahendra Singh Sisodia) श्रम मंत्री बनने के बाद अधिकारियों को लात मारने की धमकी देते हुए दिखे। वो ग्राम हिनोतिया में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री मैं नहीं बना हूं, मेरा हर एक कार्यकर्ता बना है। मैने अधिकारियों को कह दिया है कि मेरा हर एक कार्यकर्ता मंत्री है। किसी भी अधिकारी को फोन लगाओ। और वह काम न करे तो मुझे बताओ। आदेश का पालन होना चाहिए, जो कर्मचारी या अधिकारी पालन नहीं करेगा उसको लात मारकर बाहर कर दिया जाएगा।
Madhya Pradesh Minister Mahendra Singh Sisodia during his interaction with party workers in Guna: Jo karamchari, adhikari paalan nahi karega, usko laat deke bahar kardiya jayega. (31.12.2018) pic.twitter.com/598ps2uuNL
— ANI (@ANI) January 3, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Mahendra Singh Sisodia Cabinet Minister Mahendra Singh Sisodia Madhya Pradesh News Madhya Pradesh Assembly Election Madhya Pradesh Assembly News Madhya Pradesh Congress Madhya Pradesh Cabinet Minister Madhya Pradesh Guna District Madhya Pradesh MLA Madhya Pradesh Minister Viral Video मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की खबर मध्य प्रदेश के बारे में मध्य प्रदेश विधायक अ
Next Story