MP: किसानों की आत्म हत्या पर मंत्री का विवादित बयान, कहा- आत्म हत्या तो सभी करते हैं
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने किसानों की आत्म हत्या को लेकर कहा कि देश में कौन आत्म हत्या नहीं करता हैं? मंत्री पाटीदार ने कहा कि देश में किसानों के अलावा एक व्यापारी भी आत्महत्या करता हैं, एक पुलिस कमिश्नर भी आत्म हत्या करता हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 April 2018 11:00 AM GMT
देश में किसानों की आत्महत्या को लेकर एक बार फिर मंत्री के बिगड़े बोल। इस बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने किसानों की आत्म हत्या को लेकर विवादित बयान दिया हैं।
पाटीदार ने किसानों की आत्म हत्या को लेकर कहा कि देश में कौन आत्म हत्या नहीं करता हैं? मंत्री पाटीदार ने कहा कि देश में किसानों के अलावा एक व्यापारी भी आत्महत्या करता हैं, एक पुलिस कमिश्नर भी आत्म हत्या करता हैं।
Suicide kaun nahi karta? Vyapaari karta hai, Police commissioner bhi karta hai. Yeh poore world ki problem hai. Suicide ka kaaran jo suicide kar rha hai sirf usse pata hai. Hum log sirf andaaza lagaate hain: Balkrishna Patidar, Madhya Pradesh minister on farmers' suicides. pic.twitter.com/9qD7foXY1B
— ANI (@ANI) April 29, 2018
मंत्री पाटीदार के अनुसार देश में किसानों की बढ़ती आत्म हत्या कोई बढ़ा या चिंता का विषय नहीं हैं। उनके अनुसार किसानों की मौत तो पूरी दुनिया में होती हैं और यह पूरी दुनिया की मुसीबत हैं।
मंत्री जी यहीं नहीं रूके उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि किसान की मौत का सही आकलन कर पाना बेहद ही मुश्किल है क्योंकि किसान की मौत के साथ ही मौत के पीछे उसके कारण का राज भी दफन हो जाता हैं।
मंत्री जी के अनुसार किसान की आत्म हत्या के बाद केवल लोग अनुमान लगाते है कि कथित किसान ने मजबूरन कर्ज या फसल के दबाव में आकर ही आत्म हत्या को अपनाया होगा।
आपको बता दें कि हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान कई कारणों से आत्म हत्या करने पर मजबूर होते हैं। जिसके पीछे कर्ज, फसल के बर्बाद होने आदि जैसे कई कारण हैं। लेकिन देश के नेता किसानों की हालातों में सुधार लाने की बजाय उनकी मौत पर उपहास उड़ाने में अपनी शान समझते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story